निखत और मनीषा के पदक पक्के

महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचीं इस्तांबुल। महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में भारत का पहला पदक पक्का हो गया है। 25 वर्षीय निखत जरीन ने क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड की चार्ली डेविसन को एकतरफा मुकाबले में हराया। निखत ने चार्ली के खिलाफ 5-0 के अंतर से जीत हासिल की और सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। दिन के अन्य मुकाबले में मनीषा ने भारत के लिए दूसरा पदक पक्का कर दिया। उन्होंने 57 किलोग्राम भारवर्ग में मोनखोर को 4.......

पहलवान साक्षी-विनेश को राष्ट्रमंडल का टिकट

28 जुलाई से शुरू हो रहे हैं बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम खेलपथ संवाद लखनऊ। ओलम्पिक पदक विजेता साक्षी मलिक (62 किलोग्राम) ने राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल में सोमवार को सोनम मलिक को हराकर भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की, जबकि अनुभवी विनेश फोगाट (53 किलोग्राम) ने प्रतिद्वंदी खिलाड़ी अंतिम को हराकर राष्ट्रमंडल खेल की सीट पक्की कर ली। सोनम ने पिछले कई मुकाबलों में 2016 ओलम्पिक कांस्य पदक विजेत को पटखनी दी थी लेकिन ट्रायल में अनुभवी स.......

ओडिसा, झारखंड, हरियाणा और कर्नाटक सेमीफाइनल में

12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता  खेलपथ संवाद भोपाल। 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ओडिसा, झारखंड, हरियाणा और कर्नाटक सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। रविवार को भोपाल में पहले क्वार्टर फाइनल में झारखंड ने महाराष्ट्र को 5-4 से, दूसरे क्वार्टर फाइनल में हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से और तीसरे क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने पंजाब को 5-4 से हराया। चौथे और अंतिम क्वार्टर फाइनल में ओडिसा ने म.......

डेफलम्पिक्स में भारतीय निशानेबाजों का शानदार प्रदर्शन

दूसरे स्थान पर रहे, प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदक जीते खेलपथ संवाद नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाजों ने ब्राजील के कैक्सियास डी सुल में आयोजित 24वें डेफलम्पिक्स में शानदार प्रदर्शन किया है। निशानेबाजी की प्रतियोगिता में भारत ने 3 स्वर्ण, दो कांस्य पदक जीतकर दूसरे स्थान पर रहकर अपने अभियान का अंत किया। केवल यूक्रेन ही 6 स्वर्ण सहित 12 पदक जीतकर भारत से अच्छा प्रदर्शन कर पाया। भारतीय निशानेबाजों का डेफलम्पिक्स में अब त.......

विश्वनाथन आनंद बनेंगे फिडे के उपाध्यक्ष

फिडे अध्यक्ष ने वर्ल्ड चैम्पियन को चुनाव लड़ने वाली अपनी टीम में शामिल किया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। पांच बार के विश्व विजेता विश्वनाथन आनंद ने अब शतरंज के प्रशासक की भूमिका निभाने की तैयारी कर ली है। वह विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) के अगले उपाध्यक्ष बन सकते हैं। फिडे अध्यक्ष आर्केडी ड्वारकोविच ने उन्हें चुनाव लड़ने वाली अपनी टीम में शामिल किया है। फिडे के चुनाव इस साल जुलाई-अगस्त में होने वाले 44वें चेस ओलम्पियाड के दौरान होंगे। अगर इसमे.......

आखिरी पूल मुकाबले में उड़ीसा की बड़ी जीत

हिमाचल प्रदेश को 8-0 से रौंदा  क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह खेलपथ संवाद भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेले जा रहे 12वें भारतीय सीनियर नेशनल महिला हॉकी टूर्नामेंट में उड़ीसा की टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। आखिरी पूल मुकाबले में उड़ीसा ने हिमाचल प्रदेश को 8-0 से रौंद दिया।  पूल एच के मुकाबले में उड़ीसा ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और हिमाचल को कोई मौका नहीं दिया वहीं, अन्य मुकाबलों में केरल ने .......

मुक्केबाज अनामिका प्री क्वार्टर फाइनल में

निखत, परवीन और मनीषा भी जीत चुकी हैं अपने मुकाबले वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप इस्तांबुल। इस्तांबुल में चल रही वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में भारतीय महिलाओं का शानदार प्रदर्शन जारी है। निखत जरीन (52 किलोग्राम), परवीन (63 किलोग्राम) और मनीषा (57 किलोग्राम) के बाद अनामिका (50 किलोग्राम) ने भी गुरुवार को जीत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।  अनामिका ने रोमानिया की यूजेनिया एंजेल को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हर.......

पीवी सिंधु के नेतृत्व में थाईलैंड से 3-0 से हारा भारत

क्वार्टर फाइनल राउंड से बाहर हुई टीम इंडिया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार की ओलम्पिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के नेतृत्व में भारतीय टीम को उबेर कप में थाईलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। थाईलैंड ने भारत को क्वार्टर फाइनल राउंड में 3-0 से हराया। वर्ल्ड नंबर सात सिंधु भी इस मैच में कुछ खास फॉर्म में नजर नहीं आईं और उन्हें आठवें रैंकिंग वाली रैचनॉक इंतनोन के खिलाफ ओपनिंग मैच में ही 21-18, 17-21, 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। .......

पीवी सिंधू के नेतृत्व में टीम का शर्मनाक प्रदर्शन

भारत को कोरिया ने 5-0 से हराया खेलपथ संवाद नई दिल्ली। दो बार की ओलंपिक विजेता पी वी सिंधू की अगुवाई वाली भारतीय महिला बैडमिंटन टीम को बुधवार को उबर कप के ग्रुप डी के अंतिम मुकाबले में कोरिया से 0-5 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। कनाडा और अमेरिका पर आसानी से दो जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम को कोरिया से कड़ी टक्कर मिली और पांच मैचों के मुकाबलों में एक भी मैच नहीं जीत पाई। हालांकि, इस हार से भारत पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि .......

गोल्फर दीक्षा डागर बधिर ओलम्पिक के अंतिम 8 में

कैक्सियास डो सुल। भारत की दीक्षा डागर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले दो दौर में 67 और 72 के स्कोर बनाये तथा यहां चल रहे बधिर ओलम्पिक की महिला गोल्फ प्रतियोगिता के 36 होल के ‘स्ट्रोक प्ले’ के बाद शीर्ष पर रहकर अंतिम 8 खिलाड़ियों में जगह बनायी।  बधिर ओलम्पिक 2017 की रजत पदक विजेता और पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली दीक्षा दूसरे नंबर पर काबिज अमेरिकी एशलिन ग्रेस जानसन से 14 शॉट आगे थी। जानसन ने दो दौर में 76 और 77.......